गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने बाजी मार हीं ली।

बात कुछ दिन पहले की है जब कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों को सट्टेबाजी के जुर्म में जेल की सजा सुनाई गयी।  इस फैसले से  पाकिस्तान ने पड़ोसी देष पर बढ़त हासिल कर ली।
वैसे तो पाकिस्तान एवं भारत में युद्ध अक्सर होता रहता है। युद्ध के मैदान न सही खेल का मैदान में हीं सही। दोनों ओर के खिलाड़ी जंग जितने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। पिछले कुछ दिनों से पाक क्रिकेट संकट के दौर से गुजर रहा था। कारण कि कोई भी देष  वहां जाकर खेलने को तैयार नहीं था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोई उपाय हीं नहीं सुझ रहा था कि इस विड्ढम परिस्थिति से कैसे निपटा जाए। लेकिन एक अप्रत्यासीत घटना ने  न केवल पाकिस्तानी क्रिकेट का गौरव वापस लौटाया ,बल्कि उसे पड़ोसी देष पर बढ़त भी दिला दी। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार जेल जाकर पड़ोसी देष के खिलाडि़यों ने आखिरकार भारत को पछाड़ हीं दिया। बहुत दिनों से उसकी ख्वाहिष थी कि पड़ासी देष उससे मात खाए। लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। आखिरकार पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने अपने देष के गौरव में चार चांद लगा हीं दिया। उन्हें डर था कि भारत एवं कोई अन्य देष ने अगर बाजी मार लिया तो, उनके देष में उन लोगों की काफी ऐसी-तैषी होगी। हो सकता है कयानी के अदालत में पेष होना पड़े। विष्व क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तानी क्रिकेटर जेल का सफर तय करेंगे। इसके पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने सरल एवं सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। अपुष्ट खबरों के अनुसार आईएसआईका पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर कुछ नई उपलब्धी राष्ट्र के नाम हासिल करने का दबाव था। आएसआई का मानना था कि श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर गोलीबारी की घटना काफी पुरानी हो चुकी है। और विष्व कप भी भारत जीत कर ले गया। ऐसे में कोई नई उपलब्धि हासिल करने की एकदम इमरजेंसी थी। सीमा पार से भी पाकिस्तानी सेना सीमापार से भी उतनी धुआंधार गोलीबारी नहीं कर पा रही है। क्योंकि अमेरिका पहले की तरह खामोष नहीं बैठता। ऐेसे में इज्जत बचेगी तो कैसे ? तालिबान को भी पाकिस्तान खुलेआम समर्थन नहीं दे पा रहा था। ऐसे में पाकिस्तान के सामने नाक बचाने का प्रष्न खड़ा हो गया था।
अपुष्ट खबरों के अनुसार राष्ट्रªपति जरदारी ने सेना प्रमुख कयानी के दबाव में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इस उपलब्धि पर बधायी दी है। कहा जा रहा है कि अगर जरदारी ऐसा नहीं करते तो उनका तख्ता पलट होना निष्चित था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें